
Mac पर Apple Music Voice के साथ संगीत सुनें
macOS Monterey 12.1 के साथ, Apple द्वारा Apple Music Voice प्लान की सुविधा दी गई है। यह Apple Music का सब्सक्रिप्शन विकल्प है जिसे Siri के साथ काम करने के लिए बनाया गया है। केवल अपनी आवाज़ का उपयोग करते हुए, आप लाखों गीत, हज़ारों प्लेलिस्ट (मूड और ऐक्टिविटी की सैकड़ों नई प्लेलिस्ट सहित), वैयक्तिकृत मिक्स, शैली स्टेशन और Apple Music रेडियो को ऐक्सेस कर सकते हैं।
Apple Music से संगीत स्ट्रीम करने के अलावा, आप iTunes Store से ख़रीदे गए संगीत और अपने Mac के साथ सिंक किए गए संगीत को चला सकते हैं। आप AirPlay के साथ भी संगीत स्ट्रीम कर सकते हैं, होम शेयरिंग का उपयोग करते हुए संगीत चला सकते हैं और Apple Music लाइब्रेरी और अपनी संगीत लाइब्रेरी को सर्च कर सकते हैं।
Apple Music Voice को सब्सक्राइब करें
अपने Mac पर संगीत ऐप
में, बाईं ओर साइडबार में अभी सुनें पर क्लिक करें, फिर Apple Music Voice को सब्सक्राइब करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Apple Music Voice के सब्सक्राइबर के रूप में, आप अपने उन सभी डिवाइस पर संगीत चला सकते हैं जिनमें Siri चालू किया गया है, जिनमें HomePod mini, AirPods या कोई अन्य Apple डिवाइस शामिल है। इसके साथ, आप CarPlay का उपयोग करते हुए भी संगीत चला सकते हैं।
नए सब्सक्राइबर ट्रायल को शुरू कर सकते हैं और किसी भी समय रद्द कर सकते हैं। यदि आप अपना Apple Music Voice सब्सक्रिप्शन समाप्त करते हैं, तो आप Apple Music गीतों को स्ट्रीम नहीं कर पाएँगे।
Apple Music Voice के साथ संगीत चलाएँ
Siri को सक्रिय करें, फिर अपना अनुरोध करें। या निम्नलिखित में से कोई कार्य करें :
अपने Mac पर
संगीत ऐप के बाईं ओर साइडबार में “अभी सुनें” पर क्लिक करें।
इनमें में से कोई एक कार्य करें :
Siri सुझाव चलाएँ, जिसे केवल आपके लिए बनाया गया है: Siri से पूछें के नीचे सुझाव के ऊपर पॉइंटर को मूव करें, फिर चलाएँ बटन
पर क्लिक करें।
संगीत चलाएँ जिसे आपने हाल में सुना है: दोबारा प्ले करें के नीचे किसी आइटम पर पॉइंटर को मूव करें, फिर चलाएँ बटन
पर क्लिक करें।
Apple सहायता आलेख Apple Music Voice का उपयोग कैसे करें देखें।