
अपने PC से iTunes वाले डिवाइस में ऐप जानकारी सिंक करें
अपने कंप्यूटर के संपर्क, कैलेंडर और Safari बुकमार्क अपने iPhone, iPad या iPod के साथ सिंक करने के लिए आप iTunes का उपयोग कर सकते हैं। इस जानकारी को iTunes आपके डिवाइस से आपके कंप्यूटर के साथ भी सिंक करता है—उदाहारण के लिए, यदि आप अपने iPad पर संपर्क जोड़ते हैं, तो सिंकिंग उन संपर्कों को आपके कंप्यूटर पर विंडो के ऐड्रेस बुक या Outlook Express के साथ जोड़ता है।
नोट : यदि आप OS X 10.9.5 या बाद का संस्करण इस्तेमाल में लाते हैं, तो आप केवल संपर्क तथा कैलेंडर ही सिंक कर सकते हैं। अन्य प्रकार की जानकारी iCloud के ज़रिए आपके कंप्यूटर, iOS डिवाइस और iPadOS डिवाइस पर अपडेट होती है। iCloud यूज़र गाइड देखें।
संपर्कों या अन्य जानकारी को iPhone, iPad या iPod touch के साथ सिंक करें।
जब आप सिंक करते हैं, iTunes निर्धारित करता है कि आपके डिवाइस या आपके कंप्यूटर में सर्वाधिक नई जानकारी होगी, और आपको उन जानकारियों को चुनने की सुविधा देती है जिन्हें आप सिंक करना चाहते हैं।
अपने डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करें।
अपने PC पर iTunes ऐप
में, iTunes विंडो के शीर्ष बाएँ भाग के निकट स्थित डिवाइस बटन पर क्लिक करें।
इंफ़ो पर क्लिक करें।
आइटम चुनें जिन्हें आप सिंक करना चाहते हैं।
अप्लाय पर क्लिक करें।
संपर्कों या अन्य सूचना को iPod nano या iPod classic के साथ सिंक करें।
नोट : Windows 7, Windows 8 और Windows 10 पर iTunes के उपयोग से iPod classic, iPod nano और iPod shuffle समर्थित हैं।
अपने डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करें।
अपने PC पर iTunes ऐप
में, iTunes विंडो के शीर्ष बाएँ भाग के निकट स्थित डिवाइस बटन पर क्लिक करें।
इंफ़ो पर क्लिक करें।
आइटम चुनें जिन्हें आप सिंक करना चाहते हैं।
आपका संपर्क या कैलेंडर सूचना आपके iPod पर प्रत्येक बार अपडेट हो जाती है जब आप अपने कंप्यूटर से कनेक्ट होते हैं। आप अपनी सूचना कभी भी अपडेट कर सकते हैं जब आप डिवाइस फ़ाइल > iTunes में सिंक iPod इन iTunes चुनकर कनेक्ट होता है।
यदि सिकिंग में समस्या हो रही है तो केवल कोई खास जानकारी सिंक करने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए, संगीत, तस्वीरें, पॉडकास्ट, फ़िल्में और टीवी कार्यक्रम पैन्स अचयनित करें और केवल इनफो सिंक करने की कोशिश करें।
iCloud या Microsoft Exchange की सहायता से आप अपने iPhone, iPad या iPod touch के साथ वायरलेस तरीक़े से भी जानकारी सिंक कर सकते हैं। इन ऐप्लिकेशंस के साथ कोई भी आइटम जिसे आप सिंक करते हैं, iTunes के साथ भी सिंक हो सकता है।
अपने डिवाइस के साथ आने वाले दस्तावेज़ीकरण देखें या देखें Apple सहायता वेबसाइट।